अगर कोई विदेशी व्यक्ति अपनी कंपनी लगाने के नाम पर आपकी जमीन खरीदना चाहें तो सावधान हो जाएं। विदेशी आपको ठग भी सकता है। पंजाब के पटियाला।
विदेशी कंपनी के नाम पर किसान से जमीन खरीदने के मामले में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में अफ्रीकी के दो, इंग्लैंड के एक व्यक्ति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव अगेती निवासी परगट सिंह ने बताया भारद्वाज प्रापर्टी डीलर फर्म के मालिक ने उससे जमीन खरीदने के लिए संपर्क किया। उसे बताया कि एक विदेशी कंपनी उसकी जमीन खरीदना चाहती है। कंपनी इस जमीन कोई बड़ा प्लांट लगाना चाहती है।
बाद में पश्चिमी अफ्रीका निवासी लुईस, दुसागर आईवे निवासी घाना, विलियम जैक्सन निवासी इंग्लैंड ने बात को आगे बढ़ाते हुए जमीन पर प्लांट लगाने की बात की।