फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल के बेटे संग मां-बाप ने की सुसाइड

Tue, 16 Dec 2014 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप ने अपने 3 साल के बेटे संग जहर खाकर सुसाइड कर ली। घ्ाटना में मां-बेटे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर इलाके में किराए पर रह रहे बिहार के श्रमिक परिवार ने संदिग्ध हालत में जहर खा लिया। जहर से मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बाप की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


मामला रविवार देरशाम का है। थाना पीजीआई पुलिस का कहना है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जहरीले पदार्थ के सेवन का कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है। एसआई धर्मबीर की टीम तीनों को लेकर पीजीआई पहुंची।

पीजीआई पहुंचते ही चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। पति और पत्नी को दाखिल कर लिया गया। सोमवार सुबह पूजा ने भी दम तोड़ दिया। अनुरंजन की हालत सोमवार देर रात तक भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बिहार का रहने वाला था परिवार

बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाला अनुरंजन (25) पत्नी पूजा (21) और बेटे प्रिंस (3) के साथ जवाहर नगर में किराए पर रहता है। वह रोहतक में पत्थर का काम करता है। रविवार देर शाम अनुरंजन, उसकी पत्नी पूजा व बच्चे प्रिंस की हालत एकाएक बिगड़ गई।

पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने सूचना दी कि तीनों की हालत काफी खराब हो रही है और तीनों ने जहर खा लिया है। वे लगातार उल्टी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई।

तीनों के अलावा कोई नहीं रहता परिवार में
अनुरंजन के नजदीकी रिश्तेदार जितेंद्र रोहतक में ही रहते हैं। उनका कहना है कि उन्हें तो पुलिस से पता चला है कि तीनों ने जहर खा लिया है। अनुरंजन और उसकी पत्नी-बेटे के अलावा रोहतक में उनके परिवार को कोई सदस्य नहीं रहता। उसे नहीं पता कि किस कारण उन्होंने जहर खाया है।

वर्जन
पूजा की मौत हो गई है और अनुरंजन की हालत अभी बयान देने लायक नहीं है। अनुरंजन के होश में आने के बाद ही कोई कारण सामने आ पाएगा। प्रिंस व पूजा का पोस्टमार्टम करवा दिया है। जांच जारी है।
एसआई धर्मपाल, जांच अधिकारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें