चंडीगढ़ में पति से विवाद के बाद बापूधाम कालोनी निवासी एक महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बापूधाम निवासी राजकुमार ग्रेन मार्केट में काम करता है। उसकी पत्नी नीतू (35) लोगों के घरों में साफ सफाई का काम करती थी।
शनिवार शाम को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। राजकुमार किसी काम से बाहर चला गया और उसके तीनों बच्चे भी घर पर नहीं थे। देर रात जब वह घर वापस लौटा तो दरवाजा बंद था। काफी शोर मचाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने लोगों की मदद से किसी तरह उसको खोला। भीतर नीतू ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था।
लोगों ने सेक्टर 26 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सेक्टर 16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। देर रात तक पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई थी।