फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर बैंक मैनेजर को कुचला, मौत

Sun, 24 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत बाईपास रोड पर बेकाबू गति से दौड़ते ट्रक ने खुशबू एंक्लेव के सामने स्कूटर सवार रिटायर बैंक मैनेजर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

करीब 65 वर्षीय गिरीश मोहन श्रीवास्तव बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर रहे थे। उनके खुशबू एंक्लेव स्थित मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। परिवारीजनों के मुताबिक शनिवार सुबह गिरीश मोहन पीलीभीत बाईपास रोड बीसलपुर चौराहा अड्डे से मजदूर लेने गए थे। वहां से मजदूर को स्कूटर पर बैठाकर अपने घर लौट रहे थे। वह खुशबू एंक्लेव कॉलोनी में मुड़ते इससे पहले उनके स्कूटर में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गिरीश मोहन रोड पर जा गिरे। तभी उनके ऊपर उसी ट्रक का पहिया उतर गया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बारादरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गिरीश मोहन के परिवार में उनकी पत्नी मुकुल श्रीवास्तव, बेटा आदित्य और दो बेटियां हैं। परिजनों का कहना है कि कॉलोनी के सामने स्पीड ब्रेकर होता तो हादसा होने से बच सकता था।        
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें