फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फेरे लेकर जिसे हमसफर बनाया, उसके साथ पति ने कर दी ऐसी हरकत...वो पहुंच गई थाने

Fri, 29 Jun 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
सात फेरे लेकर जिसे हमसफर बनाया, उसी के साथ शख्स ने ऐसी शर्मनाक हरकत कर दी कि वो थाने पहुंच गई और फिर जमकर बवाल हुआ। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने वाली पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो पति ने सोशल मीडिया में डाल कर वायरल कर दी।
विज्ञापन


इस संबंध में उसने थाना आरएफके पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले की जांच एएसआई अवतार सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने से नाराज था

सांकेतिक चित्र
पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी की शादी 2013 में आरोपी के साथ हुई थी। बेटी ने आरोपी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। इस बात से वह नाराज था।

उसने वैवाहिक जीवन के दौरान उसकी बेटी की अश्लील फोटो व वीडियो बनाई थी, जो उसने सोशल मीडिया में डालकर वायरल कर दी। सोशल मीडिया में उसकी बेटी की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल होने से उसकी काफी बदनामी हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें