फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मम्मी के जाते ही पापा मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं', नाबालिग बेटी ने खोली बाप की पोल

Fri, 29 Jun 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
बेटी के साथ रेप
विज्ञापन
मम्मी के काम पर जाते ही पापा मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं। नाबालिग बेटी ने बाप की पोल खोली तो मां और मामा के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना हरियाणा के जींद की है। जुलाना में एक बाप पिछले एक साल से बेटी के साथ दुराचार कर रहा था। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज किया गया, जिसे जींद के महिला थाना में भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल भी करा लिया गया है। दुराचार का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता अपने मामा की शादी में कुरुक्षेत्र गई। जब पीड़िता ने वहां से पिता के साथ लौटने से इंकार कर दिया तो मां ने वजह पूछी। जवाब देते हुए उसने मां को सारी बात बता दी।
विज्ञापन

जब मां काम पर जातीं, तो पिता उसके साथ जबरदस्ती करता

बेटी के साथ रेप - फोटो : demo pics
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है और उसकी मां नौकरी करती है। जब मां घर पर नहीं होती थी तो पिता उसके साथ जबरदस्ती करता था। ऐसा वह पिछले एक साल से कर रहा है। दो-तीन दिन पहले लड़की अपने मामा की शादी में कुरुक्षेत्र गई थी। शादी के बाद पिता उसे वापस घर ले जाने लगे तो उसने जाने से इंकार कर दिया।

इंकार को लेकर विवाद भी हो गया, लेकिन वह जाने को नहीं मानी। बाद में उसने पूरा वाक्या अपनी मां व मामा को बताया। मामला जानने के बाद परिजन उसे कुरुक्षेत्र पुलिस के पास ले गए और पिता के खिलाफ शिकायत दी। किशोरी की शिकायत पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इसकी सूचना जींद पुलिस को दे दी। जींद महिला पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

कुरुक्षेत्र में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता और उसके पिता का मेडिकल कराया गया है।
- प्रेम कुमारी, एसआई, महिला थाना, जींद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें