फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी और 50 हजार रूपये मांग रही थी पत्नी, परेशान पति ने उठाया हैरानी भरा कदम, फैल गई सनसनी

Sun, 12 Aug 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पानीपत के अधमी गांव के एक युवक ने पत्नी, साली व साढू की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे उतारकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


धज्जाराम निवासी गांव अधमी ने बताया कि उसके बेटे रोहित (26) की शादी पिंकी पुत्र सूरत सिंह निवासी मतलौडा के साथ तीन साल पहले हुई थी। वह दो साल के एक बेटे का पिता था। दो महीने पहले पिंकी रोहित के साथ झगड़ा कर मायके चली गई थी। वहां जाकर पिंकी अपने जीजा दिलबाग पुत्र पृथ्वी निवासी मतलौडा, बहन पूनम व दूसरे जीजा कुलदीप निवासी गांव बुटाना के साथ मिलकर रोहित से 50 हजार रुपये व एक्टिवा मांगने लगी। उन्होंने कहा कि अगर पैसे व एक्टिवा नहीं दी तो बेटे को नहीं देंगे।

 दो दिन पहले रोहित पिंकी को लेने उसके मायके भी गया था। वहां से रोहिता को बेइज्जत कर निकाल दिया था। रोहित हर रोज फोन कर पिंकी को घर बुलाता था, लेकिन पिंकी ने आने से मना कर दिया।  इससे रोहित बहुत परेशान था। शुक्रवार रात को रोहित बिना खाना खाए अपने कमरे में चला गया था। सुबह उसका शव पंखे पर चुन्नी के साथ फंदे पर लटका मिला। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामले में पत्नी पिंकी, जीजा कुलदीप, दिलबाग, बहन पूनम के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें