फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चीज का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, पति ने यूं उतार दिया मौत के घाट, अब खुला राज

Sun, 28 Apr 2019 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डेराबस्सी के मुकंदपुर निवासी एक ऑटो चालक ने एक महिला के साथ संबंधों का विरोध करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने 24 तारीख को पत्नी के सिर में कोई नुकीली चीज मारकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या को छुपाने के लिए अचानक मौत होने का बहाना लगाकर बड़ी चालाकी के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


शनिवार को मृतका की जेठानी और बड़ी बहन ने इसका खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान दविंदर कुमार निवासी गांव मुकंदपुर के रूप में हुई है।

मृतका के भाई रवींद्र कुमार निवासी गांव पंजोखरा साहिब जिला अंबाला हरियाणा ने बताया कि पांच बहनों में से दो बहनों सीमा का विवाह राम कुमार व मोनिका का विवाह दविंदर कुमार पुत्र बरखा राम निवासी गांव मुकंदपुर में एक घर में दो सगे भाइयों के साथ किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बहन मोनिका का विवाह 15 साल पहले हुआ था, जिसके दो बच्चे, 13 साल का लड़का और 10 साल की लड़की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शुरू से ही उसकी छोटी बहन मोनिका को उसका जीजा दविंद्र परेशान व मारपीट करता था। इस संबंध में दोनों परिवारों में कई बार पंचायतें भी हुईं, परंतु हरेक बार आरोपी द्वारा मारपीट न करने का भरोसा देने पर समझौता हो जाता था। 

बीती 24 अप्रैल को उसकी बड़ी बहन सीमा का फोन आया कि मोनिका की अचानक मौत हो गई है। वह परिवार समेत सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उसका जीजा दविंदर कुमार जल्दी में अपनी पत्नी का बिना पोस्टमार्टम करवाए ही शव को ले गया। उसके जीजा ने परिवार को विश्वास दिलाया कि मोनिका की मौत अचानक हुई है। 

इसके भरोसे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब उसकी बड़ी बहन सीमा ने बताया कि मोनिका की मौत अचानक नहीं हुई, बल्कि उसके पति दविंदर कुमार की ओर से सिर में कोई नुकीली चीज मारकर कत्ल किया गया है।

सीमा ने बताया कि दविंदर कुमार के किसी औरत के साथ संबंध हैं जिसका मोनिका विरोध करती थी। इसी रंजिश के चलते दविंदर कुमार ने मोनिका के सिर में कोई तीखी चीज मारकर उसका कत्ल कर दिया। थाना प्रभारी बिक्रम सिंह घुम्मन ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें