फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा से था पत्नी का रिश्ता, पति के सामने खुली बात तो देखिए क्या हो गया

Wed, 17 May 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
जोगिंदर पाल और कुंती देवी की फाइल फोटो - फोटो : file photo
विज्ञापन
शादी के बाद अवैध संबंध रखना पूरे परिवार को खत्म कर गया। पत्नी का संबंध जीजा से था, ये बात जब पति के सामने आई तो वो हुआ जिस पर उम्मीद नहीं थी। पत्नी के अपने जीजा से अवैध संबंधों से परेशान पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की राड मारकर उसकी हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जोगिंदर पाल और कुंती देवी दोनों की आपस में दूसरी शादी। मृतक जोगिंदर अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गया है, जिस पर उसने हत्या का कारण पत्नी के अपने जीजा के साथ नाजायज संबंधों को बताया है। वह पठानकोट के कस्बा सुजानुपर का रहने वाला था। पिछले करीब 12 वर्ष से गांव मल्लियां में रहता था। दोनों के कोई बच्चा नहीं था, जबकि जोगिंदर पाल की पहली शादी से हुई एक बेटी राधा रानी की शादी हो चुकी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

बेड पर थी महिला की लाश, पति पंखे से लटका मिला

अवैध संबंध के चलते कर दिया कत्ल - फोटो : अमर उजाला
एसएचओ बहरामपुर प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव मल्लियां में जोगिंदर पाल नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर आकर देखा तो घर के बेड पर कुंती देवी की लाश पड़ी थी। इसी कमरे में जोगिंदर की छत से लटकती लाश मिली। सुसाइड नोट में लिखा मिला कि उसके साढू के कुंती से अवैध संबंध थे। घर में लड़ाई-झगड़ा रहता था। इसी वजह से वह पत्नी की हत्या कर रहा है। 

जोगिंदर पाल की बेटी राधा वासी संघोर के बयान के आधार पर मृतक जोगिंदर पाल के खिलाफ आईपीसी की धारा-302 और उसके साढू काला वासी गांव आहलूवाल के खिलाफ धारा-306 के तहत केस दर्ज किया गया है। मृतक दपंति की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें