फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को घर से आ रहीं थी आवाज़ें, जब दरवाजा खोला तो उड़ गए सबके होश

Sun, 16 Apr 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर पति ने जान दी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
देर शाम एक घर से जोर - जोर से आवाज़ें आ रही थी। सुबह जब लोगों ने दरवाजा खोल कर नजारा देखा तो सबके होश उड़ गए। 18 साल पहले हुई शादी का ऐसा हश्र शायद इससे पहले किसी ने देखा, पड़ोसियों के अनुसार पति और पत्नी के बीच शुक्रवार देर शाम तकरार भी हुई थी।
विज्ञापन


सुबह जब देर तक दोनों घर से नहीं निकले तो पड़ोसियों ने आवाजें लगाईं। बाद में दरवाजा तोड़ कर जब लोग अंदर गए तो घर में दोनों के शव मिले। झकझोर देने वाली ये घटना पंजाब के लुधियाना में हुई है। जहां ग्यासपुरा स्थित फ्लैट में रहने वाले दंपति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार सुबह उनके घर में मिले।

लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अमरनाथ और 37 वर्षीय माला देवी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज़िंदगी में चल रहा था तनाव

ग्यासपुरा स्थित फ्लैट में मिले दोनों के शव - फोटो : अमर उजाला
इस घटना ने सबको हिला कर रख दिया है क्योंकि शुरुआती जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक 18 साल पहले अमरनाथ और माला की शादी हुई थी, लेकिन दोनों की कोई संतान नहीं थी। घर में आर्थिक हालत भी काफी कमजोर थी। उनके पास एक गाय थी, उसी गाय के नाम पर दिन भर दान मांगते थे और उसी से गुजर बसर करते थे। दोनों मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले थे। 

जानकारी मिलने पर थाना शिमलापुरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी सुरिंदर चोपड़ा का कहना है कि पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी।

माला का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि अमरनाथ का शव हुक से लटक रहा था। इससे लगता है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की फिर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें