फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक में परिवार किया तबाह: बच्चों को बेहोशी की दवा खिलाई...फिर पत्नी को मार डाला, बाद में खुद भी फंदे पर झूला

Wed, 25 May 2022 05:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी भोली देवी के मायके वालों को दी। पुलिस ने भोली देवी के पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरनाला के गांव रूड़ेके कलां में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक में गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद भी फंदे पर लटक गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। डीएसपी तपा गुरविदर सिंह संधू ने बताया कि भोली देवी का विवाह 16 वर्ष पहले सुखविंदर सिंह निवासी गांव रूड़ेके कलां से हुआ था। 

विज्ञापन


विवाह के बाद उनके दो बच्चे 14 व 12 वर्ष के हैं। सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते उसने मंगलवार को रात अपने दोनों बच्चों को बेहोशी की दवा देकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी भोली देवी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी व खुद भी घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

बुधवार सुबह आसपास के लोगों को इसका पता चला व उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों की लाशों को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी भोली देवी के मायके वालों को दी। पुलिस ने भोली देवी के पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें