फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पूर्व सरपंच के बेटे ने पत्नी की हत्या की फिर दूसरे कमरे में लगा ली फांसी

Thu, 18 Jun 2020 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनीना/ महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव इसराना के पूर्व सरपंच के बेटे ने अपनी पत्नी की हत्या कर फंदा लगाकर कर आत्महत्या ली। घटना की जानकारी के बाद सिटी चौकी इंचार्ज, एसएचओ, डीएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव इसराना के पूर्व सरपंच विजेंद्र का बेटा सोमपाल और उसकी पत्नी मोनिका उनके साथ ही रहते हैं। 29 वर्षीय सोमपाल कुछ समय पहले निजी अस्पताल में काम करता था। इन दिनों वह घर पर ही रह रहा था। खेती के काम में परिवार का हाथ बंटाता था। गुरुवार को विजेंद्र और उसकी पत्नी खेत में कपास की निराई गुड़ाई के लिए गए थे। दोपहर को आकर दोनों अपने कमरे में आराम करने लगे। इसी बीच विजेंद्र का डेढ़ साल का पोता भी उनके पास आ गया। विजेंद्र और उसकी पत्नी कूलर चलाकर सो गए। 


यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल को जिस पोस्ट से हुए रिटायर उसी पर भाई हुआ शहीद, पढ़ें- कैसे चीनी सैनिकों को चुन-चुनकर मारा
विज्ञापन


विरेंद्र का बेटा सोमपाल और बहू मोनिका दूसरे कमरे में आराम कर रहे थे। इसी बीच सोमपाल और मोनिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके चलते सोमपाल ने मोनिका की हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। करीब तीन बजे जब पशुओं का चारा डालने का समय हुआ तो सोमपाल की मां ने मोनिका को आवाज लगाई। वह काफी देर तक नहीं आई तो कमरे में जाकर देखा। जहां मोनिका की लाश पड़ी थी।

विज्ञापन

दूसरे कमरे में सोमपाल का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोनिका के परिजनों को भी फोन किया। जिसके बाद भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा से मोनिका के परिजन इसराना पहुंचे। मोनिका के पिता अर्जुन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें सोमपाल के परिवार की ओर से कभी कोई शिकायत नहीं रही। दोनों परिवार की ओर से दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- नम आंखों से शहीद मनदीप सिंह को अंतिम विदाई, मां-पत्नी और बच्चों ने दी जांबाज को सलामी

घटना की जानकारी के बाद सिटी चौकी इंचार्ज गोविंद, थाना प्रभारी विनय कुमार, डीएसपी नरेंद्र सांगवान सहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
इसराना में पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ भिजवा दिया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लड़की के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं। परिवारों के बयान पर ही कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार, थाना प्रभारी, कनीना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें