फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को रेफर करने पर भड़के परिजन, डॉक्टर-स्टाफ को पीटा, केस दर्ज

Thu, 18 Jun 2020 05:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मारपीट से नाराज डॉक्टर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे कोतवाली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मलिहाबाद के सीएचसी में इलाज कराने आए एक मरीज की गंभीर हालात को देखते हुए डयूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया तो उसके साथ मौजूद तीमारदार नाराज हो गए। उन्होंने डॉक्टर पर सीएचसी में ही इलाज करने का दबाव बनाया। डॉक्टर ने मरीज की गम्भीर हालत का हवाला देकर इलाज करने से मना किया तो मारपीट शुरू कर दी और सीएचसी में तोड़फोड़ भी की। 
विज्ञापन


नाराज डॉक्टर व स्टाफ ने काम करने से मना कर दिया। जानकारी होने पर सीएचसी पहुंचे अधीक्षक अवधेश कुमार ने स्टाफ को समझाया और आरोपी तीमारदारों के विरुद्ध मारपीट करने व सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि सीएचसी मलिहाबाद पर मंगलवार रात सरांवा निवासी कल्लू को उसके परिजन गंभीर हालत में लेकर पहुंचे जहां पर उसका इलाज संभव नहीं था।  

इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र वर्मा ने ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, मरीज को पेशाब में खून आ रहा था। जिसका इलाज पहले से ही कहीं दूसरी जगह पर चल रहा था। मरीज की हालत गम्भीर थी जिसको देखते हुए उसे ट्रॉमा रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

इसके बाद मरीज के साथ मौजूद तीमारदार महिला ने रेफर का पर्चा फाड़ दिया और मरीज कल्लू के बेटे अजय उर्फ महेन्द्र व साथ में दो बेटे, बेटी रिंकी, दो महिलाओं रानी व कोमल के साथ मौजूद 10-15 लोगों ने सीएचसी पर इलाज कराने का दबाव बनाया।

मना करने पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट नरेश सिंह व वार्ड ब्वॉय सुबोध के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे मरीज के साथ मौजूद लोगों ने डॉ. जितेन्द्र वर्मा के ऊपर आइवी स्टैंड से हमला कर दिया और वार्ड ब्वॉय सुबोध का गला दबाकर दीवार में सटा दिया जिससे इन लोगों को चोटें भी आई हैं।

अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि मरीज हार्ट का पेशेंट था और उसकी पेशाब की नली निकल जाने से या अन्य किन्हीं वजहों से खून आ रहा था। रेफर करने पर साथ में मौजूद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया और लोगों को बुलाकर मारपीट की और व्हीलचेयर भी उठा ले गई। कोतवाल सियाराम वर्मा ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें