फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अपने पति पर लगाया अश्लील वीडियो भेजने का आरोप, मामला हुआ दर्ज

Thu, 08 Aug 2019 09:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

छप्पर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही पति पर उसे अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। महिला ने कोर्ट में केस भी किया हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के बाद से उसे ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत कर उन्हें समझाया गया। वह उससे मारपीट करता था। साल 2013 में उसने एक बेटे को जन्म दिया। उससे उन्होंने बच्चा भी छीन लिया और घर से निकाल दिया। 

उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया। वहीं एक केस कोर्ट में खर्चे का भी डाला। कोर्ट ने छह हजार रुपए प्रति माह खर्च देने के आदेश दिए। तब उसके पति ने खुद को फंसता देख उससे माफी मांग ली और केस वापस लेने की सहमति हो गई। केस वापस लेने के बाद उसका पति उसे अपने साथ नहीं ले गया। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि जनवरी 2019 से उसका पति उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान करने लगा। इससे वह मानसिक बीमार हो गई और उसका इलाज चल रहा है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति पर केस दर्ज कर लिया है।

थाना छप्पर एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता महिला के पति पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें