फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिच्छवी एक्सप्रेस में बच्ची से छेड़छाड़, यात्रियों ने जमकर पीटा, आरपीएफ को सौंपा

Thu, 08 Aug 2019 09:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्रेन में छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गुरुवार को समस्तीपुर से चलकर आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस में वाराणसी में छह साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। नशे में धुत आरोपी की सह यात्रियों ने जमकर पिटाई की और स्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ को सौंप दिया। बाद में आरोपी को जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


जीआरपी के अनुसार, बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भाटपाररानी (देवरिया) निवासी एक परिवार सलेमपुर से गाजियाबाद जाने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर कर रहा था। परिवार में एक वृद्ध महिला, पुरुष और एक छह साल की बच्ची शामिल थी।

आरोप है कि बेल्थरा रोड से राहुल मिश्रा नामक एक व्यक्ति उसी बोगी में चढ़ गया। बच्ची ऊपर के बर्थ पर अकेली सो रही थी। यह देख आरोपी बच्ची से छेड़खानी करने लगा। औड़िहार स्टेशन के समीप सामने वाले बर्थ पर मौजूद एक यात्री की निगाह पड़ी तो उसने शोर मचाया। यात्रियों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे आरपीएफ  के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें