फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के बहाने पति की खौफनाक वारदात, पत्नी को नहर में धकेला, राहगीरों ने बचाई जान

Thu, 19 Dec 2019 09:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

खेड़ी चौपटा चौकी क्षेत्र के गांव संदलाना में पत्नी को सेल्फी लेने के बहाने नहर में धक्का देकर उसकी जान लेने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 17 दिसंबर को सुबह माता देवी मंदिर बनभोरी में माता देवी के दर्शन करने आए दंपती में से महिला ने अपने पति पर उसकी जान लेने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


पत्नी दिल्ली के मुबारकपुर निवासी पूनम के अनुसार जब वह अपने पति के साथ माता देवी के दर्शन करने के बाद घर के लिए चले। रास्ते में नहर पर उसके पति अमरेड़ी रोड जींद निवासी अमित ने सेल्फी लेने के बहाने से उसे नहर के पुल से धक्का दे दिया। राहगीरों ने उसे नहर से निकालकर उसे बचाया। उसके बाद पूनम ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। 

उसके बाद पूनम ने इसकी शिकायत खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया था। बुधवार रात को जींद से आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें