फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा के दंपती की कुरुक्षेत्र में मौत: बेकाबू होकर कार पलटी, बेटी को लेने जा रहे थे दिल्ली एयरपोर्ट

Fri, 22 Jul 2022 06:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)

सार

जानकारी के मुताबिक मृतक रिंकू सेतिया की दो लड़कियां हैं। बड़ी बेटी माधवी चितकारा यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। छोटी लड़की कनल एक निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है। दिल्ली एयरपोर्ट से शुक्रवार शाम करीब चार बजे राजपुरा अपने घर पहुंची बेटी माधवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक दंपती की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के शाहाबाद में सड़क हादसे में राजपुरा के प्रसिद्ध उद्योगपति रिंकू सेतिया (42) और उनकी पत्नी शालू सेतिया (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार ड्राइवर को भी चोट आई है। उसे शाहाबाद के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही शाहाबाद की पुलिस ने मृतक दंपती के शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिए हैं। 

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक दंपती के शव राजपुरा नहीं पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार राजपुरा के प्रसिद्ध उद्योगपति और श्री कृष्ण भजन मंडल के प्रधान रिंकू सेतिया, जिनकी बड़ी बेटी माधवी सेतिया जो चितकारा यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं, बीते दिनों यूनिवर्सिटी के टूर प्रोग्राम के तहत मलयेशिया गई हुई थीं। 

शुक्रवार को सुबह 10 बजे उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। अपनी बेटी को लेने रिंकू सेतिया अपनी पत्नी शालू सेतिया के साथ दिल्ली जा रहे थे। वह राजपुरा से सुबह पांच बजे घर से निकले। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। हरियाणा के शाहाबाद में नौ गजा पीर के पास एक अन्य कार तेज गति से ओवरटेक करते निकली। इस कारण ड्राइवर से कार बेकाबू हो गई और वह सड़क के बीच में बने डिवाइडर से टकरा कर दो-तीन बार पलटी खाई और क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दंपती ने दम तोड़ दिया। राहगीरों ने मृतकों के परिवार का मोबाइल नंबर पता कर राजपुरा में उनके घर पर सूचित किया तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर शाहाबाद के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन



                                                                             हादसे में क्षतिग्रस्त कार।

अपने आप को कोस रही बेटी माधवी
जानकारी के मुताबिक मृतक रिंकू सेतिया की दो लड़कियां हैं। बड़ी बेटी माधवी चितकारा यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। छोटी लड़की कनल एक निजी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है। दिल्ली एयरपोर्ट से शुक्रवार शाम करीब चार बजे राजपुरा अपने घर पहुंची बेटी माधवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने आप को कोस रही है कि न ही वह मलयेशिया जाती न ही उसके माता-पिता की सड़क हादसे में मौत होती। 
विज्ञापन


मधुर भाषी रिंकू सेतिया व उनकी मौत के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हर किसी की आंखें नम हैं। वहीं छोटी बेटी पथराई आंखों से केवल सबको निहारती रही, क्योंकि उनके दादा नंद किशोर व दादी अपने बेटे व बहू का शव लेने शाहाबाद गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें