फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गाड़ियां तोड़ डाली

Sat, 27 Feb 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ युवकों ने देर रात एंबुलेंस लेकर घर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसके बाद एंबुलेंस समेत तीन गाड़ियां तोड़ दी। घटना सेक्टर 24 की है।
विज्ञापन


मकान नंबर 2022 निवासी कमलजीत ने बताया कि उसकी एंबुलेंस पीजीआई में लगी हुई है। देर रात करीब सवा बारह बजे उसका भाई अनिल पीजीआई से एंबुलेंस लेकर घर लौट रहा था।

कमलजीत के मुताबिक जब उसका भाई घर के पास पहुंचा तो पीछे से चार पांच गाड़ियों पर सवार होकर आए करीब 20 युवकों ने अनिल पर फायरिंग कर दिया। इसके बाद युवकों ने एंबुलेंस समेत तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कुछ खोखे भी बरामद हुए हैं।

कमलजीत ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवकों की एंबुलेंस भी पीजीआई में लगी हुई है। एंबुलेंस चलाने को लेकर उनका अनिल से विवाद हुआ था। इसी को लेकर उसके भाई पर हमला किया गया।
विज्ञापन


अनिल ने हमला करने वालों को पहचानने का दावा भी किया है। उसके मुताबिक उस पर हमला राजीव, गगन, बिल्ला, सौरव, सैरी और मैडी और उनके साथियों ने किया। ये सभी धनास और आसपास के रहने वाले हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें