फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी किडनैप, परिजनों की आत्मदाह की धमकी

Sat, 23 May 2015 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला,संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली हाकी खिलाड़ी छात्रा को दिनदहाड़े अगवा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके विशेष टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


घटना 16 मई दोपहर की है। शुक्रवार को अपहरत छात्रा के अभिभावकों ने पुलिस पर ढुलमुल कार्रवाई का आरोप लगाकर धमकी दी है कि अगर दो दिन में उनकी बेटी को नहीं ढूंढा गया तो वे सोमवार को छात्रा के स्कूल के बाहर आत्मदाह करेंगे।

दरअसल, 16 मई को गांव की रहने वाली हाकी की खिलाड़ी छात्रा मालेरकोटला के साहिबजादा पब्लिक स्कूल में पढ़ने के लिए स्कूल वैन में आई, लेकिन घर नहीं लौटी। पता करने पर स्कूल प्रबंधकों ने छात्रा के अभिभावकों को बताया कि दिलप्रीत ने अपनी सहपाठी छात्रा को जाते वक्त बताया था कि वह स्कूल वैन में लौटने के बजाय अपनी दादी के साथ घर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन बीतने पर भी पुलिस की कार्रवाई ढुलमुल

पत्रकारों को संबोधित करते हुए छात्रा के पिता ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों की लापरवाही इस कदर है कि उन्होंने किसी अंजान शख्स की पहचान किए बिना ही उनकी बेटी को उसके साथ भेज दिया।

छात्रा के पास मोबाइल फोन भी नहीं है। घटना के छह दिन बीतने पर भी पुलिस की कार्रवाई ढुलमुल है। मामले में स्कूल की भूमिका संदिग्ध है, इसलिए वे सोमवार को इस स्कूल के बाहर परिवार सहित आत्मदाह करेंगे।

उधर, इसी संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित रहे स्वयं सेवी संगठन मुस्लिम फेडरेशन आफ पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट मुबीन फारुखी ने भी पुलिस प्रशासन की निंदा की है और आरोप लगाया है कि स्कूल कालेजों की सुरक्षा के नाम पर सिटी पुलिस महज वाहनों के चालान काटने में व्यस्त है।

इस संबंध्‍ा में साहिबजादा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन जयपाल सिंह ने बताया कि वे छात्रा को ढूंढने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उधर, सिटी पुलिस के एसएचओ मनधीर सिंह ने बताया कि आशंका है कि छात्रा को कोई अज्ञात शख्स शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। फिर भी पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन कर उसे ढूंढने का प्रयत्न किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें