फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिलने से रोका तो पति को दी खौफनाक सजा

Sat, 23 May 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को प्रेमी संग नाजायज रिश्ते जोड़ने से रोकना उसे पड़ा महंगा। युवक को ये इल्म भी नहीं था कि उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है।
विज्ञापन


यहां के गांव जेमल वाला में एक महिला ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। उधर, थाना सदर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सुखदेव सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव जेमल वाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके भाई गुरबच्चन सिंह की सात साल पहले शादी हुई थी। किसी कारण पति-पत्नी में अनबन रहने लगी तो पंचायत के तौर पर तलाक हो गया। उसके बाद गुरबच्चन सिंह ने दोबारा मनप्रीत कौर नामक महिला से शादी कर ली।
विज्ञापन


सुखदेव ने बताया कि उनके पड़ोसी राजबीर सिंह के साथ मनप्रीत कौर के अवैध संबंध बन गए। इस बात की भनक गुरबच्चन को लगी तो उसने मनप्रीत कौर से ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। मनप्रीत कौर और राजबीर सिंह के प्रेम संबंधों में गुरबच्चन कांटा बना हुआ था।

दोनों ने मिलकर गुरबच्चन सिंह का गला घोंट कर हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने मनप्रीत कौर व राजबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

घर में अकेली महिला का संदिग्ध हालात में कत्ल

वहीं पंजाब के बटाला शहर के नजदीकी गांव धीर में वीरवार की रात घर में अकेली महिला का संदिग्ध हालात में कत्ल कर दिया गया। फिलहाल कत्ल के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव धीर निवासी बलजीत सिंह ने बताया वह ट्रक चलाता है। वह बीती 19 मई को सुबह आठ बजे अपने काम पर चला गया था। घर में पत्नी नरिंदर कौर (40) अकेली थी। उसके तीन बच्चे ननिहाल में रहकर पढ़ते हैं। गेहूं का सीजन होने कारण वह घर नहीं आ सका।

21 मई को देर शाम वह डेरा रोड पर था। इस दौरान उसके मोबाइल पर गांव के सरपंच गुरनाम सिंह ने काल आई। सरपंच ने बताया कुछ अज्ञात हमलावर उसकी पत्नी को घायल कर चले गए हैं।  जब वह अपने घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी की लाश एक बेड़ पर पड़ी है और उसकी गर्दन समेत शरीर के कई अंगों पर चोटों के निशान थे।

बलजीत सिंह ने शक जताते हुए करते कहा कि हो सकता कि उसकी गैरहाजिरी में किसी व्यक्ति ने बुरी नीयत के साथ पत्नी नरिन्दर कौर के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की हो और विरोध करने पर उस व्यक्ति ने उसको कत्ल कर दिया हो। पुलिस ने बलजीत सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।

थाना सदर के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है । मामले की तफ्तीश की जा रही है। अभी तक कत्ल के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट नही हो सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें