फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को कुछ ऐसा हुआ तो इटली से छोड़ने आ गया पति, पुलिस बीच में

Fri, 07 Oct 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
एचआईवी एड्स पीड़ित महिला
विज्ञापन
इटली में एनआरआइ पति के साथ रहने वाली महिला के जीवन में अचानक कुछ ऐसा हुआ, उसका पति उसे छोड़ने के लिए अंबाला आ पहुंचा। महिला एचआईवी पीड़ित हो गई थी।
विज्ञापन


अंबाला पहुंची एचआइवी पॉजिटिव महिला के मामले में दोनों पक्षों को बातचीत के लिए शहर कोतवाली थाने में बुलाया गया। एनआरआइ सुखविंद्र सिंह के परिजन और ग्राम संतोखपुरा कुरुक्षेत्र की पंचायत भी थाने पहुंच गई। काफी देर प्रतीक्षा की गई, लेकिन पीडि़ता की ओर से कोई भी थाने में नहीं पहुंचा।
Trending Videos

इलाज कराने को तैयार, पर साथ नहीं रख सकते

rape victim - फोटो : Demo Pic
संतोखपुरा गांव के सरपंच अमरीक, एनआरआइ सुखविंद्र सिंह के पिता महिंद्र सिंह और ताया जोगिंद्र सिंह ने ग्रामीणों के बीच कहा कि वे अपनी बहू का हर तरह से इलाज कराने को तैयार हैं। इलाज पर जितना भी खर्च आएगा वह उसे देंगे लेकिन उसे साथ नहीं रख सकते।

हालांकि उन्होंने कहा कि यदि महिला ठीक हो जाती है तो वह उसे अपने साथ रखने को तैयार हैं। सुखविंद्र के पिता ने बताया कि एक साल पहले ही उनके बेटे की पीड़िता से शादी हुई थी। हाल ही में जांच के दौरान इटली में पता चला कि उनकी बहू एचआइवी पॉजिटिव है। इसी कारण उसका गर्भपात भी कराया गया।
विज्ञापन

हिमाचल से पति व मां के साथ वापस जा रहे थे घर

रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
इटली से वापस आकर सुखविंद्र ने अपनी सास को बुलाया व पूरी बात बताई। इसके बाद तीनों मिलकर हिमाचल से दवा लेने गए। परिजनों ने बताया कि वापसी में पीडि़ता की मां की सहमति के बाद दोनों को गुरुद्वारा मंजी साहिब में छोड़ा था। क्योंकि दोनों के रिश्तेदार अंबाला से ही संबंध रखते हैं। हालांकि महिला ने पति के चले जाने के बाद विरोध किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें