फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी ने 2 किलो चरस के साथ हिमाचल के 4 तस्कर दबोचे

Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चार ड्रग तस्करों को तीन किलो से ज्यादा चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ड्रग तस्कर दो वोल्वो बसों में सवार हो कर भुंतर एयरपोर्ट (हिमाचल प्रदेश) से  दिल्ली जा रहे थे। एक वोल्वो बस का ड्राइवर भी आरोपियों के साथ मिला हुआ था। एनसीबी ने बस ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एनसीबी चंडीगढ़ जोन के निदेशक कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि चारों आरोपी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान कुल्लू के बुद्धि सिंह (30) और गंगा सिंह (31) के रूप में हुई है। जबकि  भूपिंदर सिंह (34) मंडी का और यशपाल (42) ऊना का रहनेवाला है। यशपाल वोल्वो बस का ड्राइवर है। बुद्धि सिंह और गंगा सिंह एक बस में थे जबकि भूपिंदर सिंह यशपाल की बस में बैठा हुआ था।

सुबह तड़के चार बजे गिरफ्तार किया
कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि एनसीबी ने खुफिया सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दप्पर टोल प्लाजा के पास ट्रैप लगाया था और जैसे ही बसे वहां टोल पर रुकी आरोपियों को दबोच लिया गया। बुद्धि सिंह और गंगा सिंह को हिरासत में ले कर तलाशी ली तो बुद्धि सिंह के बैग से सवा किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


बस की लगेज स्टोरेज में चरस छिपा रखी थी
आरोपियों ने वोल्वो बस ड्राइवर यशपाल से भी सांठगांठ कर रखी थी। भूपिंदर की तलाशी में चरस बरामद नही हुई। जिसके बाद एनसीबी ने बस में सामान रखने वाली जगह की तलाशी ली तो वहां से 1.880 किलो चरस बरामद हुई। एनसीबी का कहना है कि इस बात का बस ड्राइवर यशपाल को पता था कि बस में चरस की तस्करी की जा रही है।
कुल्लू से चरस खरीदकर कालेज छात्रों को दोगुने दामों पर बेचते थे

एनसीबी ने बताया कि तीनों आरोपी कुल्लू के भुंतर से चरस 1 हजार से 1500 रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से  खरीदते थे। जिसे दिल्ली में 3 हजार रुपये प्रति दस ग्राम  के हिसाब से बेच देते  थे। चरस के खरीददारों में ज्यादातर कालेज के छात्र ही होते हैं। एनसीबी का कहना है कि तीनों तस्कर पिछले कई सालों से चरस की तस्करी कर रहे है।

पहले इन्होंने कम मात्रा में चरस ला कर बेची जब इनको लगा कि इस काम में पैसे ज्यादा है और आसानी से है तो इन्होंने किलो में चरस खरीद कर बेचनी शुरू कर दी। आरोपी महीने में एक बार कुल्लू से चरस ले कर दिल्ली आते थे। शनिवार को चारों आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें