फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल ने कारबाइन से पत्नी को मारी तीन गोलियां फिर खुद पर भी दागी

Tue, 30 Apr 2019 12:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जालंधर की डॉक्टर कालोनी के उजाला नगर की बस्ती दानिशमंदा में सोमवार दोपहर बाद हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह ने पत्नी मनजीत को तीन गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की हालत गंभीर बनी है। उन्हें इलाज के लिए जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना पाकर एडीसीपी सिटी परमिंदर सिंह भंडाल मौके पर पहुंचे और जांच की। 

विज्ञापन


आशंका है कि पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद हेड कांस्टेबल ने गोलियां चला दी। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक हरविंदर थाना पांच में तैनात हैं और इन दिनों चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वायड में तैनात है। उसको सरकारी तौर पर कारबाइन मिली है। सोमवार दोपहर को हरविंदर सिंह घर पहुंचा, जिसके कुछ समय बाद गोलियां चलने की आवाज आई। पड़ोस के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी खून से लथपथ पड़े थे।

उधर, घटना की सूचना पाक मौके पर एडीसीपी परमिंदर भंडाल बस्ती बावा खेल पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हरविंदर ने अपनी सरकारी कारबाइन से पत्नी मंजीत को तीन गोलियां मारी हैं। दोनों की हालत अभी गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें