नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मनोज और देवेंद्र का हाल जानने पहुंचे यूनियन पदाधिकारी।
हमले की सूचना मिलते ही विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर, सिंचाई विभाग यूनियन के प्रधान संदीप पूनिया, उपप्रधान अशोक यादव, प्रवक्ता गुरदीप भारद्वाज, कर्मचारी नेता सुरेंद्र मान व अन्य कर्मचारी नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां जेई अमित ने बताया कि रात को वारदात के दौरान एक आरोपी को पकड़कर विभाग के कर्मियों ने सदर थाना पुलिस के हवाले भी किया गया था। जेई अमित ने बताया कि हमलावरों में एक व्यक्ति पुलिस महकमे में एसपीओ है।
गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
नागरिक अस्पताल पहुंचे यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि उनमें एक हमलावर सातरोड़ निवासी पुलिस महकमे से है। पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में सदर थाने के साथ एसपी कार्यालय और डीसी कार्यालय में भी शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ धारा 307 नहीं लगाई गई और 24 घंटे में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।
मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, अवश्य की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। गंगाराम पूनिया, एसपी, हिसार