हरियाणा के सीनियर आईएएस अधिकारी की 'रंगरलियों' का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दिखने वाला जोड़ा अश्लील डांस कर रहा है। देखिए, पूरा मामला और वीडियो।
पंचकूला निवासी महिला ने हरियाणा के सीनियर आईएएस अधिकारी पर शादी का झांसा देकर सात साल से यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर चंडीगढ़ के आईजी आरके उपाध्याय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, हरियाणा सरकार ने मामले सामने आने के बाद आईएएस अधिकारी को छुट्टी पर भेज दिया है।
आरोप हैं कि आईएएस के खिलाफ महिला की शिकायत की फाइल मुख्य सचिव और डीजीपी की टेबल से गुजरते हुए हरियाणा सचिवालय में कई हफ्तों से अटकी पड़ी थी। मंगलवार को शिकायतकर्ता की चंडीगढ़ के आईजी आरके उपाध्याय से मुलाकात के बाद मामले के तूल पकड़ते ही हरियाणा ने चंडीगढ़ पुलिस को केस सौंपते हुए जांच का आग्रह कर दिया।