फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी : दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के बेटे की हत्या, गले व चेहरे पर मिले चोट के निशान

Thu, 03 Dec 2020 10:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/ खोल (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेवाड़ी के गांव डहीना में बुधवार रात को एक शादी समारोह में डीजे देखने गए बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उसका शव गांव के दूसरे छोर पर स्थित डहीना की ढाणी की गली में पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डहीना निवासी दिल्ली पुलिस में कार्यरत अशोक कुमार का बेटा मंपू (25) बुधवार रात करीब 9 बजे गांव में एक शादी समारोह में डीजे देखने गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह डहीना की ढाणी की एक गली में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। 


शव को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद डीएसपी अमित भाटिया व खोल एसएचओ पवन कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। करीब 11 बजे के बाद मृतक के पिता अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे तो उनको समझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


गले पर मिले रस्सी और चोट के निशान
एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि युवक के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान मिले हैं। गले व चेहरे पर चोट के निशान भी हैं, जिससे हत्या की आशंका है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया है।

फोटोग्राफरों के फुटेज खंगालने में जुटी फॉरेंसिक टीम
फॉरेंसिक टीम समारोह में मौजूद फोटोग्राफरों के कैमरों को कब्जे में लेकर उनके फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक का किसी से झगड़ा हुआ था या नहीं। खोल थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता अशोक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक मंपू दो भाइयों में सबसे बड़ा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें