महिला द्वारा पुलिस कर्मी के साथ मिलकर अध्यापक को रेप केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। मामला फतेहाबाद का है। पुलिस कर्मी पर रेप केस में फंसाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।
सीजेएम विवेक नासिर की अदालत ने आरोपी पुलिस कर्मी की गिरफ्तारी के वारंट जारी कर दिए है। वारंट मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने थानेदार की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की है।
विजिलेंस के निरीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि थानेदार शीघ्र ही न पकड़ा गया तो उसे भगौड़ा घोषित कर ईनाम रखा जाएगा।