फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतस्करों ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों ने कूदकर बचाई जान

Tue, 10 Jul 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर (हरियाणा)
विज्ञापन
आरोपी गौ तस्कर
विज्ञापन
ककड़ोनी मोड़ पर गोतस्करों ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने कूद कर जान बचाई। इसके बाद गोतस्करों ने पुलिस जिप्सी को साइड मार कर क्षतिग्रस्त कर फरार फरार हो गया। इसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। एसएचओ गुरमेल सिंह व एसए सुरेंद्र सिंह ने बाइक पर उसका पीछा किया। रसूलपुर गांव के मोड़ के पास गोतस्करों की गाड़ी तेज गति होने पर सड़क किनारे खेत में पलट गई। पुलिस ने आरोपी चालक को वहीं धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी गोतस्कर पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


सोमवार को एसएचओ बिलासपुर गुरमेल सिंह को गुप्त सूचना मिली किगायों से भरी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी ककड़ोनी मोड़ से गुजरेंगी। सूचना के आधार पर एसएचओ गुरमेल सिंह ने टीम का गठन किया। टीम में एएसआई सुरेश, लाभसिंह, एसए सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल याकुब मोहम्मद, होमगार्ड जवान सुशील कुमार को शामिल किया गया। टीम ने जैसे ही ककड़ोनी मोड़ पर नाका लगाने की तैयारी की तो साढौरा की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी।

 
विज्ञापन

कूदकर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान

घायल पुलिसकर्मी
पुलिस टीम ने जैसे ही उसे रुकने का इशारा किया तो पिकअप चालक ने गाड़ी पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने एक तरफ कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद तस्कर थाना बिलासपुर की सरकारी गाड़ी को साइड मारी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें गाड़ी में बैठे एएसआई सुरेश व चालक याकुब मोहम्मद को चोटें आईं। एसएचओ गुरमेल सिंह व एसए सुरेंद्र कुमार ने सड़क से जा रही बाइक को रुकवाया और उसी बाइक से गाड़ी का पीछा किया।

पिकअप चालक ने गाड़ी तेजी से दौड़ाते हुए रसुलपुर की तरफ मोड़ दी। गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण रसुलपुर के पास धान के खेत में पलट गई। बाइक से पीछा कर रहे एसएचओ गुरमेल सिंह व सुरेंद्र ने पिकअप चालक को पकड़कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी में दो गाएं व एक बछड़ा लदा हुआ था। जो उत्तर प्रदेश में वध के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गायों को सरपंच रसुलपुर के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास व गोरक्षा अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुप्त सूचना पर वे नाकेबंदी कर ही रहे थे कि तभी तस्कर ने उनकी गाड़ी को साइड मार दी। आरोपी चालक को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। गायों को सुरक्षित गोशाला में भेज दिया जाएगा। घायल पुलिस कर्मचारियों का सिविल अस्पताल में इलाज करवाया गया है। - गुरमेल सिंह, थाना प्रभारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें