फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को गुड बाय का मैसेज कर फंदे पर लटकी विवाहिता

Fri, 11 Mar 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के मोगा में एफसीआई रोड पर एक विवाहिता ने पहले पति को गुडबाय का मेसेज भेजा, बाद में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका का पति बैंक में सफाई सेवक है। थाना सिटी पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि एफसीआई रोड पर रहती मूलरूप से देहरादून की निवासी खुशबू (20) पत्नी दीपक कुमार ने घर में छत से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार ने बताया कि उसका खुशबू (20) से लगभग 2 साल पहले विवाह हुआ था। वह के पास के गांव धल्लेके में ओबीसी बैंक ब्रांच में सफाई सेवक काम करता है। उनकी विवाहित जिंदगी बेहतर चल रही थी।

पुलिस को दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी ने शुक्रवार सुबह उसे गुडबाय का मेसेज भेजा, इस दौरान वह बैंक में ड्यूटी पर तैनात था। उसने इसके बाद तुरंत अपनी पत्नी को फोन लगाया, लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आया तो खुशबू की लाश छत से लटक रही थी। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठे हुए।
विज्ञापन


उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उसके अभिभावकों को देहरादून में सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें