फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड डीजीपी की पत्नी की चेन झपटी

Thu, 05 Jun 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-8 में बुधवार रात सैर कर रहीं रिडायर्ड डीजीपी लक्ष्मण दास की पत्नी से बाइक सवार स्नैचरों ने 24 ग्राम सोने की चेन झपट ली।
विज्ञापन


बाइक सवार दो युवकों ने हेलमेट पहन रखा था और बाइक पर नंबर भी स्पष्ट नहीं था। इसलिए न तो स्नैचरों की पहचान हो पाई और न ही नंबर नोट किया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9.30 बजे सेक्टर-आठ के मकान नंबर-930 निवासी कमला सैर कर रही थीं। इसी दौरान वहां एक काले रंग की बाइक आई और पीछे बैठे युवक ने महिला की चेन झपट ली। जब तक कमला संभलतीं, तब तक बाइक सवार युवक चेन झपटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें