फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों में नहर में लगाई छलांग, बचाने के चक्कर में युवक डूबा

Fri, 16 Jun 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
भाखड़ा नहर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जान की परवाह किए बगैर दो बहनों को बचाने के चक्कर में युवक खुद नहर में डूब गया। ये घटना पंजाब के पटियाला की है, जहां भाखड़ा नहर में दो लड़कियों ने छलांग लगा दी, दरअसल घरवालों से झगड़ा करके दो मौसेरी बहनों ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। उन्हें बचाने के लिए एक युवक भी भाखड़ा में कूदा। 
विज्ञापन


युवक के दो दोस्तों ने एक बहन को तो बचा लिया। लेकिन उनको बचाने के लिए नहर में कूदा युवक और एक बहन पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक व युवती की तलाश कर रही है।

मामले के जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब के गांव नालीना से 17 साल की लड़की नवजोत कौर उर्फ ज्योति पटियाला के विकास नगर में रहने वाली अपनी मासी राज कौर के घर करीब 10 दिन पहले छुट्टियां किताने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बहन को युवक के दोस्तों ने बचाया

भाखड़ा नहर
किसी बात को लेकर नवजोत कौर और उसकी मासी की लड़की मनप्रीत कौर उर्फ प्रीति (21) का परिवार के लोगों से लड़ाई झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर वीरवार रात करीब 9 बजे दोनों बहन अपने भाई को कमरे में बंद करके यह कहकर घर से चली गईं कि वह दोनों भाखड़ा में छलांग लगाने जा रही हैं। 

भाई ने अपने दोस्त दलबीर सिंह (22) निवासी रणजीत नगर पटियाला को फोन करके बहनों को रोकने के लिए कहा। दलबीर सिंह अपने दो दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर के बख्शीवाला पुल पर पहुंचा। उसे देखते ही दोनों बहनों ने भाखड़ा में छलांग लगा दी। 

दलबीर और उसके दोनों दोस्त तुरंत दोनों को बचाने के लिए भाखड़ा में कूदे। दोनों दोस्तों ने मनप्रीत कौर को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन दलवीर सिंह व नवजोत कौर पानी के तेज बहाव में बह गए। जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक परिवार में झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, इस संबंधी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें