फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों से पहले दूल्हे को झटके, एक युवती ने तो दूजा दुल्हन ने दिया

Thu, 13 Oct 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की, फिर बेटी से रेप की कोशिश - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
फेरे लेने वाले दूल्हे को एक साथ दो झटके लगेंगे, ये उसने ख्वाब में भी सोचा नहीं था। केस तो दर्ज हुआ ही, शादी भी न हो सकी। मामला हरियाणा के हिसार का है। जिले के गांव मदनपुरा का युवक समीन सोमवार को आर्यनगर की युवती के साथ फेरे न ले सका। कैमरी रोड की एक युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने, अबॉर्शन कराने और धोखेबाजी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इसके चलते जिस युवती से समीन की शादी होने वाली थी, उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। मदनपुरा निवासी जगदीश के बेटे समीन की घुड़चढ़ी की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान कैमरी रोड पर रहने वाली बीए फाइनल ईयर की एक छात्रा वहां पहुंच गई और समीन पर शादी का झांसा देकर संबंध  बनाने के आरोप लगाए। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि समीन ने अकेली पाकर उसके साथ रेप किया था। परिजनों को बताने बारे कहा तो समीन ने कहा कि वह समय आने पर उसके साथ शादी कर लेगा। लेकिन  संबंध बनाने की बात सार्वजनिक कर ब्लैकमेल करता रहा। इसके चलते वह गर्भवती हो गई थी। समीन को यह बात पता चली तो उसने गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन को मामला पता चला तो उसने शादी से इंकार किया

शादी, दुल्हन - फोटो : डेमो फोटो
समीन के शादी करने वाली आर्यनगर की युवती को जब इस घटनाक्रम का पता चला तो उसने साफ कह दिया कि वह उसके साथ किसी सूरत में फेरे नहीं लेगी। मंगलवार को अमर उजाला से बातचीत में युवती ने बताया कि वह शिक्षित है और अपना भला-बुरा खुद समझ सकती है। लड़कियों को अपने हित में डिसीजन लेने में कोई हिचक महसूस नहीं करनी चाहिए।

वह सोनीपत के खानपुर की यूनिवर्सिटी से बीटेक है। युवती के पिता ने बताया कि वे सोमवार शाम तक मदनपुरा से बारात आने का इंतजार कर रहे थे। खाना और मिठाई सजा दी गई थी और शादी की तैयारियां पूरी थी। इस सारे झमेले से उनको कुछ गम है, लेकिन खुशी ज्यादा है। बेटी के फेरे लेने के बाद मामला उजागर होता तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें