फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का रिश्ता करने के लिए महिला को घर बुलाया, कर दिया गैंगरेप

Thu, 13 Oct 2016 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद।
विज्ञापन
महिला के साथ सामूहिक दुराचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से अपनी लड़की के लिए रिश्ता करने आई एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


घटना, जींद जिले में जुलाना की एक हैचरी में हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  दिल्ली निवासी 36 वर्षीय एक महिला ने महिला थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी का रिश्ता करनी चाहती थी। इसी दौरान उसके संपर्क में कोथ निवासी ज्ञान उर्फ फौजी आया। आरोपी ज्ञान ने बताया कि उसकी जानकारी में एक लड़का है और उसके साथ रिश्ता करवा सकता है। दस अक्टूबर को वह लड़का देखने के लिए जुलाना आ गई।
विज्ञापन

धमकी देकर तीनों ने किया दुराचार

रेवाड़ी में महिला के साथ गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
आरोपी ज्ञान लड़का दिखाने के बहाने जुलाना के पास स्थित एक हैचरी में ले गया। जहां पर पहले से दो लोग मौजूद थे। हैचरी पर पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर तीनों ने दुराचार किया। बाद में आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर जुलाना ले गए और वहां पर छोड़कर फरार हो गए। 

इस दौरान आरोपी ज्ञान के साथ मौजूद व्यक्ति का नाम संदीप है और तीसरे के नाम को वह नहीं जानती। जुलाना पहुंचने के बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी और महिला थाने में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने गांव कोथ निवासी ज्ञान उर्फ फौजी, संदीप व एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुराचार व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें