फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में गैंगवार, दो गैंगस्टरों में जमकर गोलीबारी, सरगना की मौत

Sun, 22 May 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
अमृतसर में गैंगवार, गैंगस्टर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में फिर से गैंगवार हुआ। दो गैंगस्टरों ने एक दूजे पर जमकर गोलियां बरसाईं। इसमें एक गैंग के सरगना की मौत हो गई। मृतक का नाम गुरबीर सिंह बताया जा रहा है और वह बीरू गैंग का सरगना था। वहीं, इस गैंगवार में लाडा गैंग का सरगना गुरप्रीत सिंह और उसका साथी गंभीर जख्मी हो गए।
विज्ञापन


गैंगवार की सूचना मिलते ही एडीसीपी गौरव गर्ग दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। मिली जानकारी के अुनसार, लोपोके-चोगांवा में दोनों गैंग की आपस में दुश्मनी है। शुक्रवार शाम को दोनों गैंग एक दूसरे से मिलने पहुंचे तो देखते ही एक दूसरे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

गोलीबारी करते हुए दोनों गैंग गुमटालापुल पर पहुंचे। इस बीच गोली गुरबीर को लग गई। उसके साथ उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लाडा गैंग के गुरप्रीत और उसके एक साथी को भी गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी गर्ग ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही लाडा, बब्बू और जेपी के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें