मृतक गैंगस्टर की पत्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जाता है कि कई वारदातों में नाम आने के कारण सुक्खा का ईशू और उसके साथियों से विवाद चल रहा था। ईशू और उसका परिवार सुक्खा से बात कर विवाद को सुलझाने की कोशिश में था। दो दिन से उसे फोन कर बुलाया जा रहा था। सुक्खा के साले राहुल ने बताया कि सोमवार की सुबह सुक्खा को फिर से ईशू और उसके परिवार वालों ने फोन कर बुलाया।
सुक्खा परिवार वालों को यह बता कर आ गया कि वह आज सबकुछ खत्म करके ही आएगा। वह अपने एक साथी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर ईशू के घर पहुंचा। वहां बब्बू नाम का युवक भी आ गया। सभी ऊपर बने कमरे में जाकर बात करने लगे। इसी दौरान बहसबाजी होने लगी और गोलियां चलने लगीं। ईशू ने अपने पास रखे अवैध हथियार से उस पर गोलियां बरसा दी। गोलियां सुक्खा की छाती और पेट में लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ईशू को भी गोली लगी है। उसे परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचाया।
विलाप करती मृतक की पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
सुक्खा पर 23 मामले दर्ज
गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालियां अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी है। उसके खिलाफ महानगर में हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, चोरी डकैती, अपहरण और फिरौती के करीब 23 मामले दर्ज हैं। साढ़े तीन साल पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद वह परिवार के कहने पर अपराध से दूरी बना ली थी।
जिसने बसाया घर, उन्हीं लोगों ने उजाड़ा
सुक्खा बाड़ेवालियां और अमिता की शादी ईशू और उसके परिवार वालों ने ही करवाई थी। सुक्खा का एक बेटा है। अब उसी परिवार ने अमिता का सुहाग उजाड़ दिया। परिवार वालों का कहना है कि सुक्खा अपराध की दुनिया से बाहर आने की कोशिश में था लेकिन आरोपियों ने उसे अपराध की दुनिया से बाहर आने ही नहीं दिया और मौत के घाट उतार दिया।
ज्वाइंट सीपी रवचरण सिंह बराड़ और डीसीपी क्राइम हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि सुक्खा समझौता करने गया था लेकिन वहां कहासुनी हो गई और इसी दौरान गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया है। रोहित अभी गंभीर है। उसे गिरफ्तार करने के बाद ही पूरी वारदात के बारे में पता चलेगा। बाकी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को जांच रही है। जल्द ही पूरे मामले को हल कर लिया जाएगा।