फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर मीत मर्डर केस: गैंगवार में हुई हत्या, क्रेडिट वार में जुटी है पुलिस

Sun, 21 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
बाउंसर मीत मर्डर केस - फोटो : file photo
विज्ञापन
गैंगवार में बाउंसर मीत की हत्या के मामले के सुलझने के बाद मोहाली और पंचकूला पुलिस के बीच क्रेडिट वार छिड़ी हुई है। हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी गगन ने दोनों राज्यों की पुलिस को एक ही लीड्स दिए, लेकिन दोनों प्रदेशों की पुलिस इसका क्रेडिट लेने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


 हालांकि पुलिस का दावा है कि इस मामले में चार-पांच अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की आशंका है। सभी आरोपियों के तार हाई प्रोफाइल लोगों सहित गैंगस्टर्स से भी जुड़े हैं। गगन के इशारे पर ही आरोपियों ने मीत को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी ताकि ट्राइसिटी में बाउंसरों के कांट्रेक्ट के कारोबार में अपना दबदबा बनाए रख सके। 

 बता दें कि आठ मई को सकेतड़ी मंदिर के बाहर कार सवार आरोपियों ने बाउंसर मीत की हत्या कर दी थी। मामले को सुलझाने में हुई देरी से  किरकिरी होने के बाद पुलिस ने दो आरोपी मनी और लाडी को गिरफ्तार करने का दावा किया था, लेकिन यहां भी आरोपियों के एक वीडियो के वायरल होने से पुलिस की फजीहत हुई। इस वीडियो में आरोपियों ने आत्मसमर्पण करने की बात कही है। 
विज्ञापन


 मोहाली पुलिस ने हत्या के बाद पहले ही गगन को रिमांड पर ले लिया था। रिमांड के दौरान उसने दो आरोपी लाडी और मनी सहित एक अन्य आरोपी के शामिल होने की बात कही थी। पंचकूला पुलिस ने उसी आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गगन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कोशिश है कि मीत मर्डर मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर, साजिश से जुड़े तमाम पहलुओं का खुलासा किया जाए।
   
तीन-चार अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की आशंका : 
गगन, लाडी और मनी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन घटना के 13 दिन बाद भी इस मर्डर मामले से पूरा पर्दा नहीं उठ सका है। पुलिस के मुताबिक इस हत्या की साजिश में तीन-चार अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस सभी पहलुओं को खंगालने के साथ साथ छापामारी भी कर रही है ताकि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें