फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा, पुलिस भी चकरा गई

Sun, 21 May 2017 08:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां का एक ‘कातिल’ पति शराफत का ढोंग रचकर पुलिस के सामने रोता रहा कि किसी ने उसकी पत्नी को मार डाला है। लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने उसकी पोल पट्टी खुल गई।
विज्ञापन

फतेहपुर अवैध संबंधों के शक में एक पति ने शनिवार सुबह अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद खुद ही 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस बुलाई और तब तक दरवाजे पर ही बैठा रहा जब तक पुलिस नहीं आ गई। मामला थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव का है। 

गांव निवासी ब्रम्हदेव का बेटा कपूरे लाल अपनी पत्नी मीना देवी (30) दो बेटे मनी (दो माह), शनि (2) और एक बेटी शशि (5) के साथ रहता था। मां, बाप तीन साल से अलग रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन लोगों को जानकारी तब हुई जब पुलिस गांव में पहुंची। कपूरे लाल ने बताया कि उसकी पत्नी के गांव के ही एक शख्स से अवैध संबंध २ साल से थे। कई बार मना किया तो लड़ने लगती थी।
विज्ञापन


आज सुबह भी जब झगड़ने लगी तो मैंने कुल्हाड़ी से काट डाला। मुझे पत्नी की मौत का कोई पछतावा नहीं है। उसने जैसा किया वैसा फल उसे मिला है। एसएचओ विपिन कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक आरोपी के बयान को ही सही माना जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें