फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: गन प्वाइंट पर गैंगस्टर सुखा बाड़वालियां ने युवक को किया अगवा, मांगी पचास हजार की फिरौती, भागकर बचाई जान

Wed, 06 Apr 2022 05:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना सराभा नगर के एसएचओ जसकमल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात गैंगस्टर सुखा बाड़ेवालियां ने अपने पांच साथियों के साथ मिल इंद्रापुरी निवासी चंदन (30) को अगवा कर लिया। वे उसे अपने साथ गाड़ी में लेकर घुमाते रहे। आरोपियों ने चंदन के साथ मारपीट कर पचास हजार रुपये की फिरौती मांगी। जब आरोपियों ने गाड़ी की रफ्तार थोड़ी धीमी की तो चंदन गाड़ी से कूदकर भाग निकला। 

विज्ञापन


आरोपियों ने चंदन का पीछा किया लेकिन चंदन ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित चंदन किसी तरह से थाना सराभा नगर पहुंचा। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी, एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारी थाना सराभा नगर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद चंदन की शिकायत पर गैंगस्टर सुखा बाड़ेवालिया सहित छह लोगों के खिलाफ अपहरण, फिरौती मांगने और आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक वारदात सोमवार देर रात की है। इंद्रापुरी निवासी चंदन (30) फ्रीलांस इंश्योरेंस एजेंट है। वह गैंगस्टर सुखा बाड़ेवालियां को जानता है। चंदन ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह रात को अपने घर जा रहा था। सराभा नगर इलाके में दो कारों ने उसे घेर लिया। इसमें एक कार के अंदर सुखा था और बाकी उसके पांच साथी थे। 
विज्ञापन


उन्होंने गन प्वाइंट पर उसे जबरन कार में बिठा लिया। इसके बाद सुखा उससे 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। उसने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है तो कार के अंदर ही उसको पीटना शुरू कर दिया। वह कार बाड़ेवाल इलाके में ले गए। ऐसे ही कुछ समय तक आरोपी उसे कार में ही घुमाते रहे। जब कार की गति थोड़ी सी धीमी हुई तो उसने मौका देखकर चलती कार से बाहर छलांग लगा दी।

वह पास ही स्थित गली के अंदर भाग गया। आरोपी उसके पीछे कार लेकर आए। मगर वह किसी तरह बचकर थाना सराभा नगर पहुंच गया। सुखा बाड़ेवालियां पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। इस मामले में थाना सराभा नगर के एसएचओ जसकमल सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें