दो महिलाएं 21 साल की लड़की की ऐसी दुश्मन बनी, कि उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। नौकरी लगवाकर करवा दिया घिनौना काम। घटना पंजाब के पाटियाला की है। यहा के थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो महिलाओं और तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जांच अधिकारी एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती ने पुलिस के पास बयान दिया है कि आरोपी महिला ने उसकी एक पत्रिका के दफ्तर में नौकरी लगवाई थी। पीड़िता ने वहां दो महीने काम किया। पांच अगस्त को आरोपी महिला पीड़िता को अपने नए बने दफ्तर में ले गई। वहां पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज पिलाकर बेहोश कर दिया गया।
बाद में आरोपी उसे पटियाला में सूलर के नजदीक एक महिला के घर ले गई। जहां पर आरोपियों मेला सिंह निवासी जंगपुरा बनूड़, सुखपाल सिंह निवासी बनूड़ और मार्शल अरोड़ा निवासी जीरकपुर ने पीड़ित युवती के साथ गैंगरेप किया। रात को 11 बजे जब पीड़िता को होश आया, तो आरोपी महिला ने वहां मौजूद एक व्यक्ति से उसे शादी करने के लिए कहा। पीड़िता ने मना कर दिया।
इसके बाद उसे बार-बार नशा देकर वहीं रखा गया। 13 अगस्त को पीड़िता को घर भेज दिया गया। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में दाखिल है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं समेत मेला सिंह, सुखपाल सिंह और मार्शल अरोड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।