फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक को पीटने वाले 5 छात्र कॉलेज से निष्कासित, ये है पूरा मामला

Thu, 16 Aug 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले पांच छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। एक साल तक ये छात्र अब किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं ले सकेंगे। छात्रों पर की गई इस कार्रवाई की सूचना प्रबंधन ने एचपीयू को दे दी है। 

विज्ञापन


सात अगस्त को कॉलेज के पांच छात्रों पर शिक्षक के साथ मारपीट का मामला थाना में दर्ज हुआ था। कॉलेज के शिक्षक छात्रों के निष्कासन की मांग कर रहे थे। इस दौरान शिक्षकों ने कक्षाओं का बहिष्कार भी किया।

13 अगस्त को छात्रों के अभिभावकों को भी  पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। मंगलवार को कॉलेज प्रबंधन ने पांच छात्रों के निष्कासन का फरमान जारी कर दिया। इन छात्रों का एक साल बरबाद हो गया है। इन्हें किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं मिल सकेगा। 
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य प्रो. पीसी कश्यप ने बताया कि पांच छात्रों को एक साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। विवि प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। एक वर्ष तक ये छात्र प्रदेश के किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें