फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 भाईयों ने 2 माह तक बहन से किया गैंगरेप, दिल्ली में बेचा

Thu, 05 May 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
तीन सगे भाई और युवती भी रिश्ते में बहन। 2 महीने तक बहन से गैंगरेप कर भाइयों ने उसे दिल्ली में कारोबारी को बेच दिया। कारोबारी भी उसे बंदी बनाकर रेप करता रहा। ये सनसनीखेज मामला, सामने आते ही पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर लुधियाना निवासी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में ताजपुर रोड पर रहने वाली युवती की बुआ और उसके तीन बेटे शामिल हैं। पुलिस ने लंबी चली जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती का मेडिकल करवाने के बाद स्वैब भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

युवती को बंदी बनाकर रखा था आरोपियों ने

रेप - फोटो : demo pics
जब आरोपियों ने युवती को बंदी बनाकर रखा हुआ था तो उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी थी। 8 अप्रैल 2014 को पीड़िता को आरोपियों ने किडनैप किया जिसे पुलिस ने 7 अगस्त 2014 को बरामद किया। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने अपने दबाव के चलते कार्रवाई नहीं होने दी। उसने फिर 30 जुलाई 3015 को अपनी शिकायत दी। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस ने लंबी चली जांच के बाद अब जाकर बुआ सीलो, बेटे रिंकू, राजेश, लभभू और दिल्ली के राम किशन के खिलाफ साजिश के तहत गैंगरेप करने और उसकी नकदी चुराने के आरोप में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर हरजिंदर ग्रेवाल ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें