हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान सोनीपत के मुरथल के पास उपद्रव के दौरान गैंगरेप के मामले में वीरवार को एक टीवी चैनल ने स्टिंग करने का दावा करते हुए घटनास्थल पर महिलाओं के अंतर्वस्त्र मिलने का खुलासा किया है।
चैनल का दावा है कि चश्मदीदों के बताए इलाकों के आसपास कुछ महिलाओं के अंत:वस्त्र बरामद हुए हैं। चैनल के स्टिंग के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के उस दावे पर सवाल उठने लगे हैं जिसमें उन्होंने मामले को अफवाह बताया था।
वीरवार देर शाम एसपी अभिषेक गर्ग और डीसी राजीव रतन और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच के दौरान अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और ढाबा संचालकों से पूछताछ की।