फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद विवाहिता को बनाया बंधक

Tue, 22 Jul 2014 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के गुरदासपुर के थाना पुलिस स्टेशन भैणी मीयां खां के अधीन आते एक गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई एक विवाहिता से दो व्यक्तियों ने गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित बीती शाम चार बजे खेतों से पशुओं का चारा लेने गई थी। इसी दौरान उसी के गांव के नौजवान जगतार सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह व गांव भिंडी सैदां के अजीत सिंह पुत्र हजारा सिंह उसे जबरन खेतों में ले गए जहां आरोपियों ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने महिला को बंधक बनाकर रखा

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर रखा। घटना के बाद मुश्किल से अपने घर पहुंची और अपने पति के साथ पुलिस स्टेशन जाकर घटना की जानकारी दी।

पुलिस स्टेशन के इंचार्ज तरसेम मसीह ने बताया कि महिला के बयानों पर जगतार सिंह व अजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें