यमुनानगर की मॉडल कॉलोनी में कुछ युवकों ने अपने ही दोस्त वरूण ओबरॉय की उसके जन्मदिन पर महाराणा प्रताप पार्क में चाकू घोंप कर हत्या कर दी। वरूण की चीख सुनकर उसका चचेरा भाई और अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने तीन आरोपियों को मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर चार दोस्तों पर हत्या के आरोप में केस दर्जकर तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
मॉडल कॉलोनी (छोटा माडल टाउन) निवासी वरूण ओबरॉय (25) अपने चचेरे भाई के साथ ओबरॉय चौक स्थित टेंट की दुकान करता था। उसने सोमवार को अपने दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी दी। इसके बाद वह घर चला गया। बताया जा रहा है कि वरुण ने पार्टी के लिए पांच सौ रुपये दिए गए। जबकि पार्टी पर खर्च 550 रुपये आया। लेकिन वरूण 50 रुपये दिए बिना ही वहां से आ गया।
इस पर उसके दोस्त वासू ने उसे दोबारा फोन कर महाराणा प्रताप पार्क पर बुलाया और उस पर चाकू से दो वार किए। वरूण की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे चचेरे भाई संजय ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल तीन आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी वासू की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मर्डर के वास्तविक कारणों का पता उसकी गिरफ्तारी के बाद ही चलेगा।
- कंवलजीत सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।