फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: एक पर्ची से खुला हत्या का राज, दोस्त निकला कातिल तो घरवालों के उड़े होश, ये वजह आई सामने

Fri, 27 Oct 2023 08:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पुलिस ने मृतक के पिता भुपिंदर सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के नाभा में आईफोन, घड़ी व कुछ पैसों के लालच दोस्त ने ही अपने साथी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन


पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 17 अक्तूबर को एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाभा के गांव मैहस में नहर किनारे मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए इसे नाभा के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया था। इसी बीच पुलिस को मृतक की जेब से एक वाहन की प्रदूषण जांच की पर्ची मिली। इस पर वाहन का नंबर लिखा था। 

जांच करने पर पता चला कि यह वाहन पटियाला की आफिसर कॉलोनी के रहने वाले अमरिंदर सिंह ईओ के नाम पर है। इसके आधार पर अमरिंदर सिंह से संपर्क किया गया तो पता चला कि मृतक का नाम गुरजिंदर सिंह उर्फ गैरी निवासी गांव अजनौदां कलां जिला पटियाला है और वह ड्राइवर था। अमरिंदर सिंह को घूमने कश्मीर जाना था। यही वजह थी कि नौ अक्तूबर को अमरिंदर सिंह ने गुरजिंदर सिंह को बुलाया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाद में 15 अक्तूबर को पैसे देकर उसे भेज दिया था। इसके बाद मृतक युवक के परिवार वालों से संपर्क करके शव की पहचान कराने के साथ मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई। 

कॉल डिटेल्स खंगाली तो खुला राज

पुलिस ने परिवार वालों से मृतक का मोबाइल नंबर हासिल कर डिटेल निकाली। कॉल डिटेल्स की पड़ताल करने और अन्य तकनीकी ढंग से गहनता के साथ छानबीन करने पर सामने आया है कि गुरजिंदर सिंह उर्फ गैरी नशे का आदी थी। इस संबंध में वह हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक नशा छुड़ाओ केंद्र में भी भर्ती रहा था। जहां उसकी सिमरनजीत सिंह निवासी हीरा महल नाभा के साथ जान-पहचान हो गई थी। सिमरनजीत सिंह भी वहां इलाज करा रहा था।

एसएसपी ने बताया कि दरअसल, 15 अक्तूबर को आरोपी सिमरनजीत सिंह ने फोन करके गुरजिंदर सिंह को अपने नाभा स्थित घर पर बुलाया। जहां पर उसने गुरजिंदर सिंह का आईफोन, स्पोर्ट्स घड़ी, सामान वाला बैग और उसके पैसे हड़पने की नीयत से साथी करन कुमार सिंघी निवासी न्यू फ्रेंड्स कालोनी नाभा के साथ मिलकर गुरजिंदर की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले गुरजिंदर सिंह को नशा कराया फिर मौत के घाट उतारा। इसके बाद शव को स्कूटी से गांव मैहस में नहर के किनारे फेंक दिया। 

पुलिस ने मृतक के पिता भुपिंदर सिंह की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें