फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोझूकलां: चिकित्सक के खाते से 50 हजार रुपये की ठगी, नेट बैंकिंग रिवॉर्ड के नाम पर दिया झांसा

Sun, 10 Mar 2024 11:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत में एक चिकित्सक के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। नेट बैंकिंग रिवॉर्ड के नाम पर लिंक भेजकर चिकित्सक से ठगी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेट बैंकिंग रिवॉर्ड जीतने का झांसा देकर झोझूकलां निवासी एक चिकित्सक के खाते से ठग ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी लिंक के जरिए की गई। वहीं, साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां निवासी डॉ. यशपाल पंवार ने बताया कि उनका स्वयं का अस्पताल है। उन्होंने अपना खाता एसबीआई में खुलवा रखा है। गत 27 फरवरी को सुबह 7:40 बजे बेटी एकता के पास फोन पर एक मैसेज आया। इसमें एसबीआई नेट बैंकिंग रिवॉर्ड के बारे में लिखा था। एकता ने यह मैसेज अपने पिता को भेज दिया। इसके बाद यशपाल ने रिवॉर्ड पाने के लिए लिंक पर क्लिक किया तो उसमें खाता नंबर और आधार कार्ड नंबर भरने के निर्देश मिले।

जानकारी भरने पर डॉ. यशपाल के पास एक ओटीपी आया, जिसे उन्होंने लिंक में जाकर भर दिया। इसके बाद उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। उन्होंने अब साइबर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की। वहीं, पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें