फ्रांस के बजाय सर्बिया भेजकर एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने 13.50 लाख रुपये की ठगी की है। थाना जुल्कां पुलिस ने मामले में शिकायत पर चारों आरोपियों को नामजद कर लिया है लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जसवंत सिंह निवासी गांव खराबगढ़ जिला पटियाला ने थाना जुल्कां पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसके गांव के ही रहने वाले आरोपी जसपाल सिंह, उसकी पत्नी पूनम, पिता तेजा राम और हरियाणा के इस्माइलाबाद के रहने वाले गुरभेज सिंह ने उसे फ्रांस भेजने का झांसा देकर 13 लाख 50 हजार रुपये ले लिए।
बाद में आरोपियों ने उसको फ्रांस नहीं भेजा और इसकी जगह सर्बिया भेज दिया। जहां से वह बड़ी मुश्किल से पंजाब अपने घर लौट पाया है। बाद में मांगने पर भी आरोपियों ने उसके पैसे वापस नहीं किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।