गर्लफ्रेंड बनकर पहले युवक से संबंध बनाए, इसकी वीडियो बना ली। उसके बाद रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब और पैसे मांगने लगी। मामला, सिरसा के चोपटा गांव का है। यहां एक ग्रामीण को फर्जी गर्लफ्रेंड के चक्कर में 1.40 लाख रुपये का चूना लग गया।
पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। कीर्तिनगर चौकी पुलिस ने इस गिरोह की सरगना महिला को काबू कर उसके कब्जे से 55 हजार रुपये की नगदी भी बरामद कर ली है। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।
रेप केस कराने की धमकी देकर ठगे लाखों
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि कुछ समय पहले युवक ने शौच करते वक्त उसका वीडियो बनाया था।
जानकारी के अनुसार चोपटा क्षेत्र के गांव जोड़किया निवासी ओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून को उसके पास पहचान के ही एक व्यक्ति का फोन आया और उसे प्रीतनगर निवासी किसी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया। उसके बाद उन्होंने उसे सिरसा बुलाया। वहां से वे उसे कथित गर्लफ्रेंड के घर प्रीत नगर में ले गए।
उसका आरोप है कि वहां पर उससे गलत काम करवाया और उसकी फिल्म बना ली। इसके बाद उन्होंने रेप का केस दर्ज करवाने की धमकी दी और दो लाख रुपये की मांग की। बाद में एक लाख 40 हजार में सौदा तय हुआ। उसने तीनों को 1.40 लाख रुपये दे दिए।
पीड़ित का आरोप है कि अब उक्त उक्त गिरोह के तीन सदस्य उससे और रुपये की मांग कर रहे थे। उसने रुपये न होने की बात कही थी तो वे उसे ब्लैकमेल करने लगे। परेशान होकर उसने कीर्तिनगर चौकी में पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने छापा मारकर महिला को गिरफ्तार किया
जेल में महिला
- फोटो : demo pics
पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित की शिकायत पर प्रीत नगर निवासी महिला नीलम, अमर सिंह निवासी चौबुर्जा व विकास निवासी जोड़किया और कपूर सिंह निवासी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने तत्काल आरोपी महिला नीलम के आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार हो गए। महिला के कब्जे से 55 हजार रुपये की नगदी भी बरामद कर ली है।
महिला ने पुलिस को बताया कि ऐंठी गई एक लाख 40 हजार रुपये की राशि में से उसने 70 हजार रुपये अपने पास रखे थे और शेष अन्य आरोपियों को बांट दिए। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जाएगा जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।