फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में दर्दनाक हादसा: चार साल के बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत, दादा के साथ स्कूटी पर जा रहा था स्कूल

Tue, 18 Oct 2022 05:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

ट्रक चालक की पहचान सुखमंदर सिंह उर्फ मंदर सिंह निवासी गुरुनानक बस्ती, गली नंबर सात मुक्तसर के तौर पर हुई है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
मृतक बच्चे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर जिले में बूड़ा गुज्जर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी में सवार चार वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा स्कूटी से गिरने के बाद ट्रक के पिछले टायरों के नीचे आ गया था। उसका दादा उसे लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल छोड़ने जा रहे थे। 

विज्ञापन


जोधू कॉलोनी निवासी शीतल सिंह पुत्र हरी सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे अपने चार वर्षीय पोते अवलदीप सिंह को स्कूटी पर लिटिल फ्लावर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। अवलदीप सिंह पहली कक्षा में पढ़ता था। जैसे ही उसकी स्कूटी बूड़ा गुज्जर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। 

टक्कर से वह एक तरफ गिर गए जबकि उनके पीछे बैठा पोता अवलदीप दूसरी तरफ गिर गया। ट्रक का पिछला टायर उनके पोते पर चढ़ गया। पोते अवलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, लोगों ने ट्रक चालक को उसी समय काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक चालक की पहचान सुखमंदर सिंह उर्फ मंदर सिंह निवासी गुरुनानक बस्ती, गली नंबर सात मुक्तसर के तौर पर हुई है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें