फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग: सरपंच के पति समेत चार लोगों की मौत, एक गंभीर घायल, दिन दहाड़े वारदात से हड़कंप

Mon, 04 Apr 2022 05:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

गोलीबारी में सुखराज सिंह, निशान सिंह व जैमल सिंह की मौत हो गई है। उक्त तीनों को सरकारी अस्पताल हरचोवाल ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। थाना भैणी मीयां खां की पुलिस डीएसपी कुलविंदर सिंह और दसूहा एसपी मुख्तयार राय के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरदासपुर में जमीन विवाद में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गांव फुलड़ा की है। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। मृतकों में कांग्रेस सरपंच के पति भी शामिल है। वहीं एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। मृतकों की पहचान गांव फुलड़ा की कांग्रेस सरपंच लवली देवी के पति सुखराज सिंह, पड़ोसी निशान सिंह, जैमल सिंह और होशियारपुर जिले के अमरिंदर सिंह के रुप में हुई है। निर्मल सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। 

विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस सरपंच लवली देवी के पति सुखराज सिंह अपने साथियों समेत फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान होशियारपुर निवासी निर्मल सिंह अपने लोगों के साथ कुछ रकबे में गन्ने की बिजाई करने पहुंचा। सुखराज सिंह गुट ने उन्हें जमीन जोतने से रोका दिया तो गाड़ियों में सवार होकर कुछ लोग पहुंचे और उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरु कर दी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सुखराज सिंह गुट ने भी बचाव में फायरिंग की। हमलावर गुट के कुछ लोग घायल हैं।

गोलीबारी में सुखराज सिंह, निशान सिंह व जैमल सिंह की मौत हो गई है। उक्त तीनों को सरकारी अस्पताल हरचोवाल ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। थाना भैणी मीयां खां की पुलिस डीएसपी कुलविंदर सिंह और दसूहा एसपी मुख्तयार राय के साथ पहुंचे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 10 से अधिक वाहनों में आए लोगों ने सुखराज सिंह व उनके साथियों पर फायरिंग की। उन्होंने बताया कि सुखराज सिंह व उसके साथी खेत सिंचाई कर रहे थे। उसने बताया कि उक्त लोगों ने मुझे भी गोली मारने की कोशिश की लेकिन जब उनसे बताया कि उक्त जमीन व सुखराज सिंह से कोई संबंध नहीं है तो उन्होंने मुझे छोड़ दिया।
विज्ञापन


मामले के संबंध में डीएसपी कुलविंदर सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि हमले में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और निर्मल सिंह नाम का व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों व मृतकों के परिजनों के बयान ले रही है। बयान के आधार पर पूरी जांच करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें